सोगरिया-मथुरा जं.-सोगरिया सुपरफास्ट 20 नवंबर तक चलेगी
आगरा, नवम्बर 9 -- दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 02921/02922 सोगरिया-मथुरा जं.-सोगरिया सुपरफास्ट, अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन सोगरिया और मथुरा से 6 से 20 नवंबर तक प्रतिदिन चल रही है। ट्रेन सोगरिया से सुबह 8.30 बजे चलकर दोपहर 2.05 बजे मथुरा जं. पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन मथुरा जं. से शाम 5.10 बजे चलकर रात 10.50 बजे सोगरिया पहुंचेगी। ट्रेन में 10 जनरल कोच लगे होंगे। यात्री जनरल टिकट लेकर ट्रेन से भरतपुर, बयाना, हिंडौन सिटी, श्री महावीर जी, गंगापुर सिटी, सवाईं माधोपुर, इंद्रगढ़ का सफर कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Agra News: घर वापसी के लिए रेलवे चला रहा है दो पूजा स्पेशल यह भी पढ़ें- छठ पर बिलासपुर-छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन; टाइमिंग, किन जगहों पर रुकेगी?
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.