आगरा, नवम्बर 16 -- रेलवे ने गाड़ी सं. 02921/02922 सोगरिया-मथुरा जं.-सोगरिया सुपरफास्ट, अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन सोगरिया और मथुरा से 6 से 20 नवंबर तक प्रतिदिन चल रही है। ट्रेन सोगरिया से सुबह 8.30 बजे चलकर दोपहर 2.05 बजे मथुरा जं. पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन मथुरा जं. से शाम 5.10 बजे चलकर रात 10.50 बजे सोगरिया पहुंचेगी। यात्री जनरल टिकट लेकर ट्रेन से भरतपुर, बयाना, हिंडौन सिटी, श्री महावीर जी, गंगापुर सिटी, सवाईं माधोपुर, इंद्रगढ़ का सफर कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...