गिरडीह, दिसम्बर 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाके में सोगरा से मछली गांव तक करीब ढाई किलोमीटर तक कच्ची सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे उभर आने एवं सोगरा नदी में पुल नहीं रहने से ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में हरि सिंह, धरम महतो, रंजीत सिंह, राधे साव, पंचू हेम्ब्रम, बासुदेव साव, रामजी साव, कुलदीप साव, धर्मा हेम्ब्रम, चांदो मुर्मू आदि लोगों ने सोमवार को बताया कि सोगरा से मछली गांव तक कच्ची सड़क रहने एवं सोगरा नदी में पुल नहीं रहने से चहाल, सोगरा, मछली, पनबसवा, हरियाडीह, गलफुलिया, पांडेयडीह आदि गांवों के लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया कि बरसात के दिनों में नदी में पानी का अत्यधिक बहाव होने से लोगों को प्रखंड मुख्यालय एवं चतरो बाजार जाने के लिए दस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.