नवादा, फरवरी 23 -- नवादा। राजेश मंझवेकर नवादा जिले के कौआकोल प्रखण्ड के सोखोदेवरा इलाके के लोग इन दिनों डर के साये में जीने को मजबूर है। विशेष रूप से सोखोदेवरा और उससे सटे वन क्षेत्रों में हाथियों के झुंड की सक्रियता ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है। गर्मी की दस्तक और जंगलों में जलस्रोतों के सूखने के कारण हाथियों का यह झुंड पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख कर रहा है। जेपी आश्रम के समीप स्थित डैम इन हाथियों का नया ठिकाना बन गया है, जिससे न केवल आश्रम की शांति भंग हुई है, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों में दहशत का माहौल है। कौआकोल का यह इलाका सघन वन क्षेत्र और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। जानकारों का कहना है कि जंगलों के भीतर बने प्राकृतिक जलस्रोत चुआर और छोटे पोखर समय से पहले सूख गए हैं। जंगली जानवरों, विशेषकर हाथियों के लिए पानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.