रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- राजेन्द्र तिवारी, शक्तिफार्म। पड़ोसी के पानी निकासी के सोखता गड्ढे में डूबने से दो साल के मासूम की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गुरुग्राम निवासी अमित सरकार का दो साल का बेटा आदर्श अक्सर पड़ोस के घरों में खेलने के लिए चला जाता था। मंगलवार की शाम को भी वह अन्य दिनों की तरह पड़ोसियों के घर चला गया। काफी देर बाद भी घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उसका शव पड़ोसी के बनाए सोखता गड्ढे में उतराता मिला। पिता अमित सरकार ने बताया कि वह बेटे को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- बाउली में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत इकलौते बेटे की मौत से परिजनों खासकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.