चतरा, अप्रैल 17 -- मयूरहंड प्रतिनिधि । सोकी गांव में गुरुवार की रात एक भीषण अगलगी की घटना में किसान विजय कुमार मेहता की साल भर की मेहनत पल भर में खाक हो गई। खलिहान में रखे गेहूं के करीब 700 बोझों में अचानक आग लग जाने से पूरा अनाज जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद पीड़ित किसान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार, किसान विजय कुमार मेहता ने अपनी मेहनत से उपजाई गई गेहूं की फसल को काटकर खलिहान में एकत्रित किया था। गुरुवार करीब 8 बजे वह गेहूं की थ्रेसिंग (दौनी) कराने के लिए ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों की व्यवस्था करने में जुटे थे। इसी बीच अज्ञात कारणों से खलिहान में रखे गेहूं के बोझों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और तुरंत इसकी सूचना किसान को दी। बड़ी संख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.