जौनपुर, फरवरी 11 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। शाहगंज ब्लाक के सोंधी कार्यालय सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें पांच करोड़ रुपये से कार्य कराए जाने वाले विकास कार्य सर्वसम्मति से पारित किए गए। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह ने की। कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही विकास कार्य संभव हो सके। सभी के सहयोग के लिए आभार जताया किया। इससे पहले पिछली कार्यवाही पर चर्चा हुई। नए प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल किया गया। बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में स्वीकृत 124 विकास कार्यों में से 87 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। बैठक में पेयजल, सड़क, रपटा और खड़ंजा निर्माण पर प्रमुखता की बात की गई। प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन कमलाकांत मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.