शामली, मई 23 -- थाना भवन क्षेत्र के ग्राम सोंता रसूलपुर में शुक्रवार को अकेली युवती की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी को पुलिस ने मौकाये वारदात से ही गिरफ्तार कर लिया था। परिजनों ने हत्या के समय आरोपी युवक को कमरे में ही बंद कर लिया था।मृतका रेशमा के पिता शमशाद ने थाना भवन थाने में तहरीर दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित के अनुसार घटना के समय रेशमा घर पर अकेली थी जबकि उसका परिवार जंगल में मजदूरी करने गया हुआ था। युवती ने आरोपी युवक को अपने घर बुलाया जहां पर बहन वह मां के आ जाने के बाद मृतक की मां ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी। मां के कहने पर युवती ने भी अपनी मां का ही सहयोग करते हुए युवक के खिलाफ बयान देने की बात कही तो युवक भड़क गया और उसने युवती की हत्या कर दी। य...