हाजीपुर, दिसम्बर 15 -- राजापाकर‌‌,संवाद सूत्र। कुख्यात सॉल्वर गैंग का सरगना पानापुर लंगा गांव निवासी गंगा राय का पुत्र रविकांत कुमार को बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर राजापाकर थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा व केस के आईओ रूपक कुमार ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार रविकांत कुमार बाकरपुर पंचायत के एक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। सॉल्वर गैंग में नाम आने पर विद्यालय से भी बर्खास्त किए जा चुके थे। राजापाकर थाने में भी दूसरे के बदले शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने पर कांड संख्या-484/ 24 में मामला दर्ज हुआ था। जिसमें वह फरार चल रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न सरकारी परीक्षाओं में दूसरे के जगह बैठकर परीक्षा देने का कार्य करते ...