गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- - ग्रामीणों ने आबादी के निकट बनाये गये डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव के पास प्रशासन द्वारा बनाए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में मीरपुर समेत आस पास के नौ गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को लोनी विधायक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने विधायक से डंपिंग ग्राउंड के स्थान पर खेल का मैदान अथवा स्कूल बनवाने की मांग की। मीरपुर हिंदू गांव के पूर्व ग्राम प्रधान मोनू त्यागी क्षेत्र के नौ गांव के ग्रामीणों के साथ शनिवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के गनाैली स्थित आवास पर पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंप कर बताया कि प्रशासन द्वारा मीरपुर गांव के पास बनाए गये सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के शुरू होने का ग्रामीण विरोध कर रहे है। प्लांट के शुरू होन...