हापुड़, दिसम्बर 4 -- हापुड़। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (ठोस कूड़ा प्रबंधन) के लिए करीब आठ साल बाद जमीन खरीदने की प्रक्रिया को पालिका अधिकारी तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। अलग-अलग स्थानों के लिए आठ भू-स्वामियों ने अपनी भूमि पालिका को विक्रय करने के लिए आवेदन किए थे। इनके आवेदन और भूमि दर के मांग पत्र खोलने की प्रक्रिया बुधवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में सभी के सामने पूरी की गई। अब इन आवेदनों और दरों की जानकारी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। कमेटी द्वारा स्थल निरीक्षण के बाद जो निर्णय लिया जाएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। शहर से प्रतिदिन निकलने वाले 111 टन कूड़े के निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण जरूरी है। इसके लिए शासन ने करीब आठ साल पहले छह करोड़ रुपये जमीन की च...