नवादा, जनवरी 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा शहर में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की टीम सड़क पर उतरी और बिना हेलमेट के वाहन चला रहे बाइक सवारों को चालान की जगह पर हाथों में गुलाब का फूल थमाया। प्रशासन की गांधीगिरी रंग लायी और गुलाब का फूल लेने के बाद बिना हेलमेट के बाइक चला रहे लोगों के चेहरे या तो शर्म से झुक गये या फिर उन्होंने अधिकारियों को कहा सॉरी सर, आगे से उन्हें शिकायत का मौका नहीं देंगे और हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएंगे। इस मौके पर अधिकारियों ने बाइक चालकों को नसीहत का पाठ पढ़ाया और कहा कि आपकी छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। हेलमेट न सिर्फ आपकी सुरक्षा के लिए है बल्कि इसे लगाकर वाहन चलाना जिम्मेदार व सभ्य नागरिक का कर्तव्य भी है। इस दौरान अधिकारियों ने मुहल्लों व गा...