धनबाद, नवम्बर 1 -- आईआईटी धनबाद के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग फाइनल ईयर के छात्र माने प्रतीक राजकुमार की हॉस्टल के आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि वे हॉस्टल की आठवीं मंजिल से कूद गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह 7:30 बजे की है। राजकुमार कैंपस में 15 मंजिले एक्वामरीन हॉस्टल में रहते थे। गिरने के बाद सुरक्षाकर्मी तत्काल उन्हें निकट के असर्फी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं। राजकुमार महाराष्ट्र के लातूर जिले के अहमदपुर तालूका के रहनेवाले थे। धनबाद पुलिस और आईआईटी धनबाद प्रबंधन ने हॉस्टल के कमरा को सील कर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रबंधन की ओर से परिजनों के कैंपस आने का इंतजार किया जा रहा है।गेट में मिली थी 10वीं रैंक छा...