नई दिल्ली, फरवरी 17 -- दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को स्कॉर्पियों से हुआ सड़क हादसा परेशान करने वाला है। इस हादसे में 23 साल के साहिल धनश्रा की मौत हो गई जबकि एक टैक्सी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी 17 साल का नाबालिग चला रहा था जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह गाड़ी में बहन के साथ रील बना रहा था और इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में जान गंवाने वाले साहिल की मां न्याय की गुहार लगा रही है तो वहीं अब नाबालिग के पिता ने इसे अनजाने में हुई गलती बता माफी मांगी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग के पिता ने कहा, एक पैरेंट होने के नाते मुझे बहुत अफसोस है। सॉरी गलती हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वह दिल्ली में नहीं थे और उनकी पत्नी ने उन्हें फोन पर मामले की जानकारी द...