नई दिल्ली, जुलाई 29 -- हम अपने चेहरे की देखभाल तो खूब करते हैं, लेकिन पैरों को अक्सर नजरंदाज कर देते हैं। जबकि हमारे पैर रोजमर्रा में इतनी धूल-मिट्टी, धूप, पसीना और लगातार जूते-चप्पल के कॉन्टैक्ट में आते हैं, जिस वजह से उन पर डेड स्किन जमने लगती है। अक्सर पैरों पर टैनिंग हो जाती है, दाग-धब्बे और कालापन बढ़ जाता है, साथ ही स्किन रूखी-सूखी और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में जरूरी नहीं है कि आप पार्लर जा कर महंगी पेडिक्योर कराएं। घर पर एक छोटे से नुस्खे से भी आपके पैर मुलायम, ब्राइट और सुंदर हो सकते हैं। इस हैक से पैरों पर एक हल्की गुलाबी चमक भी आती है, जिसे देखकर लगता है मानों आपने पैर जमीन पर कभी रखे ही नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं ब्यूटीफुल पैरों से जुड़ा ये घरेलू नुस्खा।खूबसूरत पैरों के लिए आजमाएं ये नुस्खा अक्सर पैरों पर धूल-मिट्टी, पसीने...