अल्मोड़ा, अप्रैल 18 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। एसएसजे के कम्प्यूटर विज्ञान विभाग में 'सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्षेत्र में अवसर और कैरियर' विषय पर कार्यशाला हुई। डिजिटल वेब एकेडमी के संस्थापक व निदेशक प्रसून सनवाल ने सॉफ्टवेयर डेवलमेंट क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। वहीं, एसईसी पाठ्यक्रम को पूरा कराने पर प्राध्यापक डॉ. सुशील चंद्र भट्ट को सम्मानित किया गया। यहां परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो. सुशील कुमार जोशी, विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल सक्सेना, इंजी. रवींद्र नाथ पाठक आदि रहे। यह भी पढ़ें- यूओयू छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...