नोएडा, फरवरी 27 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। कंपनी प्रबंधन ने भरोसे का गलत फायदा उठाकर 12 लाख रुपये से ज्यादा की रकम हड़पने और डाटा अपने कब्जे में लेने के आरोप में सॉफ्टवेयर डेवलपर के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ललित अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी कंपनी ने साल 2017 में रवि राज को अपने सर्वर, ईआरपी सिस्टम, वेबसाइट और अन्य डिजिटल कामकाज की देखरेख के लिए नियुक्त किया। उसे कंपनी के सर्वर, बैकएंड डाटा, सोर्स कोड और वेबसाइट कंट्रोल पैनल तक पूरा एडमिन एक्सेस दिया गया। एक लैपटॉप भी आधिकारिक काम के लिए दिया गया। आरोप है कि जुलाई 2025 के पहले हफ्ते में पता चला कि रवि राज ने बिना अनुमति कंपनी के सर्वर और डाटा तक पहुंच बनाई और उस पर नियंत्रण कर लिया। इससे कंपनी का एडमिन एक्सेस बंद हो गया और कामकाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.