हजारीबाग, अप्रैल 10 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता हजारीबाग में इन दिनों सरकारी कार्यालयों की डिजिटल व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। एक ओर निबंधन कार्यालय का एनडीएस सॉफ्टवेयर पिछले तीन दिनों तक ठप रहा, वहीं दूसरी ओर नगर निगम में सुडा का सॉफ्टवेयर करीब 10 दिनों से अपग्रेड होने के कारण बंद है। इसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ा है, जहां न तो जमीन की रजिस्ट्री हो पा रही है और न ही लोग अपना होल्डिंग टैक्स जमा कर पा रहे हैं।निबंधन कार्यालय में सॉफ्टवेयर खराब रहने के कारण पिछले तीन दिनों में एक भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इससे जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों, बिचौलियों और दस्तावेज तैयार कराने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्रार का कहना है कि यह तकनीकी समस्या थी, जो समय-समय पर आती रहती है। उन्होंने दावा किया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.