रुद्रपुर, जनवरी 4 -- खटीमा, संवाददाता। देहरादून से संचालित भू-अभिलेख डिजिटल सॉफ्टवेयर (एनआईसी) में तकनीकी गड़बड़ी के चलते तहसील क्षेत्र के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि नए दाखिल खारिज, विरासत और खतौनी अपडेट कराने में संबंधित अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर सत्यापित नहीं हो पा रहे हैं, जिससे प्रक्रिया अटक गई है। ऋण जमा करने और तहसील से आदेश जारी होने के बावजूद खसरा-खतौनी अपडेट नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि फरवरी-मार्च से सॉफ्टवेयर में आ रही समस्या के कारण तहसील के कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित हैं। डिजिटल हस्ताक्षर न लग पाने से जरूरतमंदों को ऑनलाइन खतौनी भी नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में तहसीलदार बिजेंद्र सजवाण ने बताया कि भू-अभिलेख सॉफ्टवेयर को अपडेट करने का कार्य चल रहा है, जिस कारण फरवरी-मार्च से आंशिक असुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.