देहरादून, मई 5 -- आईटी पार्क स्थित एक डिजिटल मीडिया कंपनी से सॉफ्टवेयर खरीद के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि डील के करोड़ों रुपये और शेयर लेने के बावजूद आरोपियों ने सॉफ्टवेयर का सोर्स कोड नहीं दिया। इतना ही नहीं, जब कंपनी ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने विदेशी ग्राहकों और शेयरधारकों को भ्रामक ईमेल भेजकर कंपनी को बदनाम करने की कोशिश की और निदेशकों के पासपोर्ट जैसे अहम दस्तावेज भी लीक कर दिए। राजपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड स्थित इंफोमो डिजिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राघवेंद्र अग्रवाल निवासी पैसिफिक गोल्फ एस्टेट ने तहरीर दी। बताया कि उनकी कंपनी इंफोमो ग्लोबल लिमिटेड सिंगापुर की सहायक कंपनी है। एमएन शेट्टी टेक्न...