नोएडा, मार्च 26 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू सोसाइटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गुरुवार सुबह स्टडी रूम में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सोकर उठे पत्नी और बेटे ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी। जिला जालौन के किशनपुरा गांव निवासी 43 वर्षीय अनुराग निरंजन पेशे से इंजीनियर थे। वह रेलवे को सेवा प्रदान करने वाली अर्द्धसरकारी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करते थे। वह पिछले कुछ वर्षों से अंतरिक्ष गोल्फ व्यू अपार्टमेंट सोसाइटी एक टावर में चौथी मंजिल पर बने फ्लैट में रहते थे। परिवार में उनके अलावा पत्नी और 16 वर्षीय बेटा है। गुरुवार सुबह करीब सात बजे पत्नी और बेटा जब सोकर उठे तो अनुराग स्टडी रूम में रस्सी के सहारे फंदे...