मऊ, जनवरी 16 -- मऊ, संवाददाता। ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन फिरोजाबाद के कोषाध्यक्ष संजय बंसल टिल्लू की पत्नी रचना बसंल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोक प्रकट करने वालों में ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के सचिव साबिर खान, सचिव सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन गोपाल यादव, सचिन चौहान, ज्वाइंट सेक्रेटरी बृजेश साहनी, साहिल शर्मा, गरिमा उपाध्याय, लक्ष्मी, आजाद अहमद अंकित गुप्ता, विनय अग्रवाल,राजीव जायसवाल, मनोज कुमार, अनूप पाण्डेय,अमित अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...