नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- किआ (Kia) की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए तगड़ी डील है। AUTO PUNDITZ की रिपोर्ट के अनुसार किआ इंडिया ने नवंबर 2026 के लिए अपनी कारों पर डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान किया है। इस महीने कंपनी की कार्निवल पर सबसे ज्यादा 1.70 लाख रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। वहीं, सोरेंटो पर 1 लाख रुपये और कारेन्स क्लाविस के पेट्रोल वेरिएंट पर 95 हजार रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट, स्क्रैपेज इंसेंटिव और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इन कारों पर दी जा रही डील्स के बारे में।किआ कार्निवल और सोरेंटो पर सबसे ज्यादा फायदा किआ कार्निवल पर नवंबर में 1 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 20 हजार रुपये का स्क्रैपेज इंसेंटिव और 50 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट ...