शामली, जुलाई 4 -- शामली /बाबरी। बाबरी थाना पुलिस ने हाथी करौदा में शराब की दुकान के सेल्समैन से गत दो जुलाई में हुई लूट के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। सैल्समैन ने एक लाख रुपये की नगदी लूटने का अरोप लगाया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों से लूटी गयी रकम में से 53 हजार रुपये की नगदी बरामद, बैग, हिसाब किताब की कॉपी एवं घटना में प्रयुक्त बाइक एवं तमंचे एवं चाकू बरामद करने का दावा किया। एसपी के मुताबिक आरोपियों ने बाकी रकम से बिजली के बिल एक आरोपी ने प्रेमिका से उधार लिए रुपये चुकाने एवं एक ने प्रेमिका का मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- प्रेमिका का उधार चुकाने के लिए बन गए अपराधी, लूट के पैसों से पूरे किए शौक, एक ने घर का बिजली बिल भरा शामली पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी एनप...