जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- जमशेदपुर। सैल्यूट तिरंगा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने प्रदेश स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए नई कार्यसमिति का गठन किया है। नागेंद्र नाथ बलियासे, रवि पांडेय व शेखर मंडल को उपाध्यक्ष, पंकज सोनी व बॉबी पांडेय को महामंत्री, रुद्र शंकर शर्मा को संगठन महामंत्री बनाया गया। अमित कालिंदी, करण पाठक व उत्तम साह मंत्री, विनोद कुमार रानी प्रवक्ता, राहुल गुप्ता आईटी सेल, प्रकाश नाग कालिंदी मीडिया व नीरज सिंह चंद्रवंशी सोशल मीडिया प्रभारी होंगे। महिला, धर्म-संस्कृति, सेवा व विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा ने नई टीम को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...