सैलून से 3.9 किलो गांजा बरामद, संचालक गिरफ्तार
रांची, जून 22 -- तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सैलून दुकान से 3.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई रविवार को पतरा जंगल की ओर जाने वाली सड़क किनारे स्थित सैलून दुकान में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि मां होटल के समीप स्थित सैलून में अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। छापेमारी में मिला गांजा: गठित टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान सैलून की गुमटीनुमा दुकान से करीब 3.9 किलोग्राम गांजा जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने दुकान के मालिक देउड़ी निवासी 44 वर्षीय तीजनाथ हजाम से बरामद गांजा के संबंध में पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.