सोनभद्र, अप्रैल 30 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में एक सैलून संचालक पर दबंगों ने बुधवार को लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और पांच अज्ञॉत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।बसौली निवासी पीड़ित सतीश शर्मा ने बताया बुधवार की रात करीब 11:30 सत्यनारायण, श्याम नारायण समेत करीब पांच लोग उसकी दुकान में घुस आए और उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले में सिर, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- दुकान से घर लौट रहे मैकेनिक को मनबढ़ों ने पीटा घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की ...