फतेहपुर, मई 17 -- खखरेरू। कस्बे बड़ी तकिया मोहल्ला निवासी मोहम्मद अरमान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम दुकान पर आए कैफ ने दाढ़ी सेट करने को कहा। पहले से ग्राहक होने की बात कहने पर वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि बाद में कैफ ने अपने भाइयों कोहिनूर, दिलशाद और चांद बाबू के साथ मिलकर अरमान को दुकान से घसीटकर डंडों और लात-घूंसों से पीटा। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...