लखनऊ, मार्च 31 -- माल(लखनऊ), संवाददाता। सैलून संचालक को अगवा कर एक लाख रुपये की फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पीरनगर गाँव निवासी पीड़ित शिवा शर्मा ने बताया कि वह माल कस्बे में सैलून की दुकान चलाता है। शिवा शर्मा ने बताया कि विगत रविवार को माल कस्बे के शेरा ने, जिसने उससे 55 हजार रुपये उधार लिए थे, फोन कर कहा कि अपना पैसा आकर ले जाओ। जब वह बताए गए स्थान नई बस्ती के पास अपने दोस्त रंजीत साहू के साथ पहुँचा तो वहाँ पहले से एक काले रंग की स्कार्पियो खड़ी थी। उनके पहुँचते ही वहाँ पहले से मौजूद शेरा ने अपने साथियों से कहा कि इसे उठा लो। स्कार्पियो में बैठे सनी सिंह उर्फ सत्या, अनुभव तिवारी, करन सिंह व दो अज्ञात लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया।स्कार्पियो के अंदर उसकी आँखों पर पट्टी और हाथ-पैर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.