नई दिल्ली, मई 24 -- बालों को सॉफ्ट, शाइनी और सिल्की पाने के लिए लड़कियां पार्लर में कई तरह के ट्रीटमेंट करती हैं। कैरेटिन ट्रीटमेंट काफी पॉपुलर है जिससे बाल मजबूत भी होते हैं और शाइनी, सिल्की भी बनते हैं। जबकि इन केमिकल से भरे ट्रीटमेंट के असर खत्म हो जाने के बाद बाल बुरी तरह से फिर से ड्राई और फ्रिजी लगने लगते हैं। ऐसे में इन महंगे ट्रीटमेंट का साइकल तोड़कर अपने पैसे और समय दोनों को बचाएं। घर में बस इन चीजों से हेयर मास्क बना लें जो कैरेटिन ट्रीटमेंट जैसे बालों को सिल्की और शाइनी बनाएगा। साथ ही बाल मजबूत भी होंगे।ये होममेड मास्क देगा कैरेटिन ट्रीटमेंट वाला रिजल्ट घर में रखे इन सामान से हेयर मास्क बना लें। मास्क बनाने के लिए मात्र 4 चीजों की जरूरत होगी। चार चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल आधा कप पके हुए चावल 4 चम्मच दही दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्सी क...