रुद्रपुर, मई 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित गीतांजलि सैलून में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। घटनास्थल पर छूटे मोबाइल फोन की मदद से पुलिस आरोपित तक पहुंचने में सफल रही। वहीं चोरी का सामान खरीदने के आरोप में एक कबाड़ी से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार 27 मई की रात एक चोर मेडिकल स्टोर के पीछे की दीवार फांदकर सैलून में घुस गया। आरोप है कि उसने वहां लगे कॉपर पाइप, महंगी पानी की टंकियां और अन्य कीमती सामान उखाड़कर कट्टों में भर लिया और फरार हो गया। गुरुवार सुबह पानी की टंकी से पानी नीचे बहने पर कर्मचारियों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर सैलून संचालक रोहित सिंह तोमर मौके पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना पर चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जां...