पीलीभीत, अप्रैल 12 -- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लगातार वन्यजीवों के दीदार सैलानियों को हो रहे हैं। वन्यजीवों की वीडियो बनाकर सैलानी ने एक बार फिर वायरल की। इसमें जंगल के अंदर शांत चित्त माहौल के अंतर्गत बाघ अपने सधे हुए अंदाज में स्वच्छंद विचरण करता देख गया। सैलानियों के आने-जाने के क्रम में दिख रहे वन्य जीव चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। बता दें कि इन दिनों गर्मी के सीजन में जंगल सफारी का समय बदल चुका है दो फलियां में होने वाली जंगल सफारी सुबह छह बजे से साढ़े नौ बजे तक और शाम को भी बदले हुए समय में कराई जा रही है। मोह फ्रेंड के रेंजर शैलेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार और रविवार को सैलानियों की संख्या काफी बढ़ी हुई है। हालांकि वन्य जीव के दीदार भी लगातार हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...