नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- देहरादून में मेहनत के 15 हजार रुपए मांगने पहुंचा कर्मचारी उस वक्त भड़क उठा, जब उसे कथित तौर पर नकद वेतन की जगह साड़ियां थमा दी गईं। डालनवाला की एमडीडीए कॉलोनी में हुई 72 साल की रेखा बंसल की हत्या की जांच में हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए हैं। देहरादून पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वेतन को लेकर कहासुनी के बाद विनीत कुमार ने रेखा बंसल पर हमला किया। आरोपी ने तैश में आकर रेखा को धक्का दिया, जिससे वह सिर के बल गिर गईं। उनका मुंह-नाक दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उनके हाथ से सोने का कड़ा निकालकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि विनीत कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था जो खाली बैठा हो। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह दिन में रेखा के पति दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड स्थित अनुज प्रकाशन नाम से किताबों ...