नोएडा, जून 13 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र में सैलरी के विवाद में सिक्योरिटी गार्ड और उसके साथियों ने सुपरवाइजर को लाठी और डंडे से पीट दिया। मारपीट के बाद शिकायत करने पर आरोपियों ने सुपरवाइजर को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने एक नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। थाने में दी शिकायत में सोरखा गांव निवासी सुनील यादव ने बताया कि वह पीतांबरा मैन पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनके पास काम करने वाला सिक्योरिटी गार्ड राहुल कुमार अपनी सैलरी मांगने आया। शिकायतकर्ता ने कहा कि सैलरी शनिवार को आएगी, तब ले लेना। इसके बावजूद सिक्योरिटी गार्ड तुरंत सैलरी देने की बात कहकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने सुपरवाइजर और...