नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- 8th Pay Commission latest update: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। ऐसा अनुमान है कि वेतन आयोग अपनी सिफारिशें साल 2027 की पहली छमाही में सरकार को सौंप सकता है। इससे पहले, केंद्र सरकार के कर्मचारियों से जुड़े वेतन, पेंशन और सेवा शर्तों पर सुझाव लेने के लिए गठित इस वेतन आयोग ने 18 सवालों वाला एक प्रश्नपत्र जारी किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कर्मचारी संगठनों की शीर्ष संस्था NC-JCM (स्टाफ साइड) ने वेतन आयोग से कुछ अहम बिंदुओं को जोड़ने की अपील की है। ये अहम मुद्दे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और लीव से जुड़े हैं।क्या हैं मांग? NC-JCM का कहना है कि जो कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आते हैं और जिन्होंने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को चुना है, उन्हें कई तरह क...