नोएडा, अप्रैल 13 -- नोएडा में वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिक प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। नोएडा के सेक्टर 60 और फेस-2 में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। श्रमिक बीते एक हफ्ते से नोएडा में प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन का संज्ञान लिया था। सीएम ने रविवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए थे कि श्रमिक को सुरक्षित, सम्मानजनक और काम करने का बेहतरीन माहौल मिलना चाहिए और उनके अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरण अगले 24 घंटे के भीतर औद्योगिक संगठनों, उद्योग प्रतिनिधियों और इकाई प्...