आगरा, जनवरी 22 -- शहर के निकटवर्ती गांव श्री संकटमोचन धाम सैलई में स्थित श्रीमती कस्तूरी देवी पाराशर इंटर कालेज में 28 जनवरी को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह प्रतियोगिताएं स्वर्गीय पंडित जय नारायण पाराशर की स्मृति में आयोजित होंगी। गुरूवार को प्रधानाचार्य शेखर राघव ने बताया कि 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक आयोजित होने वाली वाद विवाद प्रतियोगिताओं के विषय का निर्धारण कर दिया गया है। प्रतियोगिताओं के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व न्यायमूर्ति पीएन पाराशर, दिनेश पाराशर, सुजाता तिवारी, मुनेश कुमार यादव, योगेश उपाध्याय व अन्य मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...