नोएडा, मई 4 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नोएडा के सेक्टर-137 स्थित सोसाइटी के बाहर सुबह के समय घूमने के लिए निकले एक युवक के गले से चेन छीन ली गई। बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नोएडा के सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक इको सिटी सोसाइटी में आशु मेहरा परिवार के साथ रहते हैं। आशु मेहरा ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की सुबह सोसाइटी के बाहर टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच एक बदमाश उनके गले से चेन खींचकर कर ले गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। यह भी पढ़ें- सोसाइटी के बाहर राहगीर से चेन छीनी सेक्टर-142 थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। बदमाश की पहचान करने का प्रयास किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.