भागलपुर, मार्च 29 -- नवगठित नगर पंचायत में आर्थिक स्रोत बढ़ाए जाने के लिए विभिन्न विभागों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जबकि इसी क्रम में शनिवार को भी सैरात का टेंडर बस स्टैंड, पार्किंग आदि के लिए की जानी थी। तकरीबन 10 लोगों ने एनओसी लिया था, लेकिन आज टेंडर नहीं हो सका। जिससे टेंडर लेने पहुंचे काफी संख्या में लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि अपरिहार्य कारणवश शनिवार का टेंडर रद्द किया गया है। अब 30 मार्च को टेंडर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...