जमशेदपुर, मार्च 13 -- शहर के व्यापारियों ने सैरात दुकानों का किराया बढ़ाने के विरोध में गुरुवार को जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारी जेएनएसी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। व्यापारियों का कहना था कि बिना किसी पूर्व सूचना और उनसे चर्चा किए ही दुकानों का किराया बढ़ा दिया गया है, जो अनुचित है। व्यापारियों ने कहा कि पहले से ही बाजार में मंदी का माहौल है और छोटे-छोटे दुकानदार आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। ऐसे में किराया बढ़ाने का फैसला उनके लिए अतिरिक्त बोझ साबित होगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि किराया वृद्धि से छोटे और मध्यम वर्ग के दुकानदारों की स्थिति और खराब हो जाएगी। व्यापारियों ने प्रशासन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.