नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने साल 2025 में धमाल ही मचा दिया था। दोनों की यह पहली फिल्म थी जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। अहान और अनीत की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। अब ये जोड़ी एक बार फिर मोहित सूरी के साथ रीयूनाइट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये रोमांटिक फिल्म में साथ काम करेंगे।अगली रोमांटिक फिल्म में करेंगे साथ यश राज फिल्म्स ने इस रीयूनियन को लेकर प्रेस स्टेटमेंट शेयर किया। फिल्म का हालांकि अभी नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन एक वादा किया गया है कि एक शानदार सिनेमाटिक एक्सपीरियंस मिलने वाला है, कुछ ना भूलने वाली धुनें।क्या होगी फिल्म की थीम फिल्म की थीम को लेकर मोहित सूरी ने स्टेटमेंट में कहा, 'मेरे लिए हमेशा लव स्टोरीज रही हैं। प्यार गहरा होना चाहिए और इसलिए मैं बतौर स्टोरीटेलर ऐसी स्टोरीज...