सैयद सालार मसूद गाजी मियां के मेले का आयोजन नहीं
कौशाम्बी, मई 12 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम क्षेत्र के कुबरी घाट पर इस बार सैयद सालार मसूद गाजी मियां से संबंधित निशान, बारात एवं मेले का आयोजन नहीं होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने आयोजन की अनुमति नहीं दी। अधिकारियों ने वार्ता करके आयोजन समिति को भी मुतमइन कर किया। मेले के आयोजन के लिए आवेदन किए जाने के बाद एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़, डीएसपी सत्येंद्र तिवारी व कड़ा धाम इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजकों से वार्ता की गई। जांच में कई गंभीर कमियां सामने आईं। पाया गया कि कार्यक्रम में कौशाम्बी सहित फतेहपुर, चित्रकूट व आसपास के अन्य जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना थी। बिना अनुमति और सत्यापित सूची के समूहों के रूप में लोगों के पहुंचने से अत्यधिक भीड़ जुटने एवं कानून-व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.