गढ़वा, जनवरी 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के कल्याणपुर स्थित बिरसा मुंडा पार्क में 6 जनवरी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पहुंचेगा। उसका समारोह पूर्वक भव्य स्वागत किया जाएगा। उक्त जानकारी सोमवार को गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि झारखंड क्रिकेट टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीता है। यह पूरे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। झारखंड क्रिकेट संघ राज्यभर में ट्राफी को घुमाने का निर्णय लिया है। उक्त कार्यक्रम के तहत गढ़वा में भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का स्वागत किया जाएगा। यह कार्यक्रम कल्याणपुर स्थित बिरसा मुंडा पार्क में होगा। कार्यक्रम में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी शामिल...