गोड्डा, जनवरी 2 -- गोड्डा। आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के उपायुक्त अंजलि यादव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने पर विजेता टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सचिव रंजन कुमार ने उपायुक्त को ट्रॉफी सौंपी। उपायुक्त ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हांसिल की है, यह ट्रॉफी गोड्डा आने पर जो जिले के लिए गर्व का विषय है। उपायुक्त ने खेल संघ के सचिव, खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और खेल संस्कृति को और सशक्त करेगी। उन्होंने भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भी टीम को शुभकामनाएं दीं। मौके पर उपाध्यक्ष अमित बोस,तनवीर अहमद इरफानी एवं क्रिकेट संघ के सदस्य गण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...