लोहरदगा, जनवरी 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सोमवार को लोहरदगा पहुंचने पर क्रिकेट प्रेमियों ने भव्य स्वागत कर जश्न मनाया। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड टीम की शानदार जीत के बाद मिले चैंपियनशिप ट्रॉफी को सोमवार को लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बी.एस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोहरदगा जिले के उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसडीपीओ वेदांत शंकर उपस्थित थे। इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट जीत कर झारखंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह खिताब झारखंड में क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जीत से जिले के खिलाड़ियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। खिलाड...