सीवान, मई 22 -- हसनपुरा। नगर पंचायत हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग स्थित महबूब अलऔलिया हजरत मखदूम सैयद मीर अब्दुल मलिक शाह अलै. र. के मजार पर लगने वाले हर साल की तरह इस साल भी भव्य उर्स व कव्वाली का प्रोग्राम काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इस उर्स कमिटी के खादिम खानकाह मोहम्मद नसीरुद्दीन शाह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी उर्स मुकद्दस का प्रोग्राम काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये दो दिवसीय प्रोग्राम में आज 22 मई को भव्य जलसा, 23 मई को कव्वाली का भव्य आयोजन होगा। इस जलसे में बड़े उलेमाओं से लेकर दर्जनों उलेमा व नातखां शिरकत करते हुए अपने कलाम से नवाजेंगे। वहीं 23 मई को भव्य कव्वाली का प्रोग्राम होना है। जिसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...