अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़। शहर की होनहार छात्रा सैयदा आमना कमरान ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। आमना ने 12वीं की पढ़ाई नैनीताल स्थित ऑल सेंट्स कॉलेज से पूरी की है। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया विभाग के प्रोफेसर डॉ. सैयद कमरान हबीब और लुबना सिद्दीकी की बेटी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा कक्षा 10 तक अलीगढ़ के ब्लॉसम्स स्कूल से प्राप्त की है। आमना की इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- नैनीताल के अविरल ने पाए 92.2 फीसदी अंक यह भी पढ़ें- बिना कोचिंग साइंस स्ट्रीम में टॉपर बनी सोफिया की गौरिका यह भी पढ़ें- ISC Topper : झारखंड की ...