चंदौली, सितम्बर 28 -- धीना,हिन्दुस्तान संवाद। आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले रविवार को आयुष चिकित्सकों ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत आयुष चिकित्सकों ने मानदेय विसंगति को दूर करने की मांग की। चिकित्सकों ने कहा कि सुदूर ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में आमजन को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में आयुष चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन शासन उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। बताया कि वर्ष 2009-10 में आयुष और एमबीबीएस चिकित्सकों का मानदेय समान स्तर पर निर्धारित था, लेकिन वर्तमान में समान दायित्वों का निर्वहन करने के बावजूद मानदेय में अत्यधिक अंतर हो गया है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: दवा विक्रेता समिति...