चंदौली, जनवरी 5 -- सैयदराजा(चंदौली), हिंदुस्तान संवाद सैयदराजा और क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार की देर रात सैयदराजा जमानिया तिराहे से एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 350 ग्राम हेरोइन जब्त किया है। बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 80 लाख रुपए बताई जा रही है। कोतवाल वीपी पाण्डेय के अनुसार पकड़ा गया तस्कर जमानिया निवासी सोना राईन है। हेरोइन लेकर कही जाने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया गया है। पकड़े गए तस्कर से पूछताछ के आगे की कारवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...