चंदौली, मार्च 10 -- चंदौली, संवाददाता। सैयदराजा पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात एक ट्रक से 1.40 करोड़ की अंग्रेजी शराब पकड़ी है। सैयदराजा के पास हाइवे स्थित जेठमलपुर के पास चेकिंग के दौरान चालक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्कर मैनपुरी जिले के निवासी हैं। दोनों शराब को ट्रक में कागज की गुल्ली के नीचे छिपाकर नोएडा दादरी से लेकर बिहार राज्य जा रहे थे।अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को मामले का खुलासा किया। एएसपी सदर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सैयदराजा पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलान्स टीम...